श्री मुनि हिन्दू इण्टर कॉलेज बी ब्लॉक गोविन्द नगर दक्षिण कानपुर नगर में स्थित क्षेत्र का पुराना एवं प्रतिष्ठित विद्यालय है। विद्यालय की संचालन समिति (राष्ट्रीय शिक्षण समिति सिविल लाइन्स) का गठन सन १९५२ में श्रेष्ठ सन्त श्री मुनि हर मिलापी जी महाराज के शिष्यों एवं अनुयाइयों की प्रेरणा से शिक्षा के प्रसार के लिये किया गया। कानपुर के प्रतिष्ठित समाज सेवी एवं शिक्षाविद बैरिस्टर नरेंद्र जीत सिंह राष्ट्रीय शिक्षण समिति के माननीय संस्थापक अध्यक्ष थे।
विद्यालय हिन्दी माध्यम के प्राथमिक विद्यालय के रूप में प्रारम्भ हुआ। सन १९५६ में विद्यालय को जूनियर हाई स्कूल की मान्यता प्राप्त हुई। सन १९६६ में माध्यमिक शिक्षा परिषद से हाई स्कूल की मान्यता प्राप्त होने पर हाई स्कूल स्तर की शिक्षा प्राप्त कर रहा है। विद्यालय का परीक्षाफल श्रेष्ठ रहा। सन १९७२ से विद्यालय अनुदानित विद्यालयों की सूची में है।
विद्यालय के कक्षा कक्ष प्रकाश युक्त एवं हवादार है। विद्यालय का अपना एक बड़ा खेल का मैदान है। विद्यालय में भौतिक रसायन एवं जीव विज्ञान की सुसज्जित प्रयोगशालाये है। वर्ष १९९१ में विद्यालय को वित्त विहीन श्रेणी में विज्ञान एवं कम्प्यूटर वर्ग की माध्यमिक शिक्षा परिषद् से इण्टर कक्षाओं की मान्यता प्राप्त हुई। इस प्रकार विद्यालय में कक्षा ०१ से कक्षा १२ तक की हिन्दी माध्यम की शिक्षा का समुचित प्रबंध है।
ख्यातिमान एवं भारतगण राज्य के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित श्री देवीदास जी आर्य भी विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रहे है। विद्यालय के अनेक पूर्व छात्र समाज में उच्च पदों पर स्थापित है।